logo

अब मैनुअल होगी झारखंड पुलिस की बहाली प्रक्रिया, सरकार ने किया यह बड़ा बदलाव

jharkhand_police_logo1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस में बहाली अब मैनुअल तरीके से होगी। सरकार की ओर से परीक्षा में पारदर्शिता लाने और धांधली को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि झारखंड पुलिस भर्ती प्रक्रिया में डिजिटल टेक्नोलॉजी की निर्भरता को खत्म कर दिया गया है। अब सरकार की ओर से साफ कह दिया गया है कि अगर डिवाइस नहीं है तो आपको उसपर निर्भर नहीं रहना है। डिवाइस के बिना ही सभी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना होगा। बिना देर किए परिक्रिया को मैनुअल तरीके से खत्म किया जाए। बता दें कि पुलिस सेवा की भर्ति पद्धति 2014 के नियम (iii) और (iv) में बदलाव किया गया है। अब यह झारखंड राज्य पुलिस नियुक्ति (संशोधन) नियमावली 2024 कहलाएगी।


किसी चीज में हुआ बदलाव
न्यूज विंग में छपी खबर के अनुसार सिपाही भर्ती में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता था। डिजिटल होने के बावजूद परीक्षा में गड़बड़ी की खबर आ रही थी। गौरतलब है कि पुलिस भर्ती में छात्रों की रनिंग स्पीड,हाई जंप और लॉग जंप की माप होती है। इसके साथ ही पूरे प्रक्रिया की गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल हो रहा था। पूरी निर्भरता उस डिजिटल उपकरण पर होती थी। ऐसे में कभी नहीं रहने पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती थी। ऐसे में अगर विभाग के पास उपकरण नहीं है तो इसके बिना ही प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 

 

अब आप जान लीजिए कि क्या थे नियम
वर्तमान में पुलिस भर्ती में दौड़ के लिये रेडियो फ्रीक्वेन्सी आइडेन्टीफीकेशन चीप टाइमिंग टेक्नॉलजी का प्रयोग किया जाता है। उंचाई एवं सीना की माप के लिए स्टेन्डर्ड डिजीटल हाइट वेट डिवाइस विथ डिस्पले मॉनिटर्स का प्रयोग किया जाता है। आवेदन की पहचान के लिए बायोमेट्रीक डिवाइस का प्रयोग किया जाता है। वहीं संसोधन के बाद इसकी उपलब्धता और आपूर्ति पर निर्भर करेगा। पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति में देर होने पर प्रक्रिया को मैनुअल पूरा करना होगा।
 


उठ रहे सवाल
अब जहां पूरी दुनिया डिजिटल हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में डिजिटल इंडिया कैंपेन चलाया जा रहा है। इस परिस्थिति में झारखंड सरकार का मैनुअल पर स्वीच होना सवाल खड़ा कर रहा है। सवाल यह कि क्या सरकार उपकरण उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86