logo

अब ग्रामीण उपभोक्ता भी 25 दिनों में ही करा सकेंगे LPG सिलेंडर की बुकिंग

अब ग्रामीण उपभोक्ता भी 25 दिनों में ही करा सकेंगे LPG सिलेंडर की बुकिंग


द फॉलोअप, रांची
केंद्रीय पेट्रॉलियम मंत्रालय ने LPG सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब शहरी उपभोक्ता की तरह ग्रामीण उपभोक्ता भी 25 दिनों में ही LPG सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। पहले शहरी उपभोक्ताओं के लिए ही यह सुविधा थी। ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिनों का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब शहरी और ग्रामीण, दोनों उपभोक्ता 25 दिनों के अंतराल पर LPG सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को इस बदलाव की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने तेल एवं गैस कंपनियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया।

Tags - LPG cylinder rural and urban consumers booking 25 days