द फॉलोअप डेस्क, रांची
राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में खर्च होने वाले पैसे का हिसाब राजभवन को देना होगा. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के निर्देश पर उनके प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने सभी विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजा है. पत्र के माध्यम से कहा गया है कि विश्वविद्यालय में किये जा रहे खर्च का प्रत्येक माह का हिसाब अब राजभवन को बताना होगा। जानकारी देने की तिथि महीने का 5 तारीख का समय निर्धारित किया गया है. दिए गए तिथि पर सभी विश्वविद्यालयों को खर्च की जानकारी देनी होगी।

वर्षों से लंबित शिक्षकों की प्रोन्नति का पूछा कारण
वहीं राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों की प्रोन्नति वर्षों से लंबित रहने का कारण पूछा है. राज्यपाल के प्रधान सचिव ने सभी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से पूछा है कि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों से एसोसिएट प्रोफेसर, रीडर तथा प्रोफेसर के पदों पर प्रोन्नति के कई मामले वर्षों से लंबित हैं. जिसे लेकर राजयपाल ने चिंता जताई है, उन्होंने वर्षों से लंबित प्रोन्नति पर स्पष्टीकरण मांगा है.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT