logo

loksabha election 2024 : झारखंड के तीसरे चरण के 4 सीटों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू

third_phase.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज से झारखंड के तीसरे चरण (देश के छठे) के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पर्चा भरने की अंतिम तिथि 6 मई तक है। गौरतलब है कि झारखंड में तीसरे चरण में चार सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद तथा जमशेदपुर में वोटिंग होगी। 


25 मई को होगा मतदान
गौरतलब है कि 29 अप्रैल से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 9 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। यहां 25 मई को मतदान होगा।  इन सीटों पर तीन वर्तमान सांसदों तथा इतने ही विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रही दो महिला शक्ति भी रांची और धनबाद में चुनाव मैदान में होगी। रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय तथा धनबाद में विधायक अनूप कुमार सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह नामांकन दाखिल करेंगी। दोनों कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगी।


ये करेंगे नामांकन दाखिल
रांची - संजय सेठ (बीजेपी), यशस्विनी सहाय (इंडिया गठबंधन), देवेंद्रनाथ महतो (JLKM)(JBKSS) 
गिरिडीह - चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू), मथुरा महतो (झामुमो), जयराम महतो(JLKM) (JBKSS) 
जमशेदपुर- विद्युत वरण महतो (बीजेपी), समीर मोहंती (झामुमो)
धनबाद- ढुलू महतो (बीजेपी), अनुपमा सिंह (इंडिया)

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Jharkhand newsloksabha election 2024ranchi loksabha seatBJPcongress