logo

10 अप्रैल को नितिन गडकरी करेंगे दो योजनाओं का शिलान्यास

gadkari1.jpg

रांची
केंद्रीय सड़क एवं राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी 10 अप्रैल की सुबह 10 बजे वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिए रांची की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें रांची-जमशेदपुर रोड जंक्शन (एनएच-33) पर रामपुर चौक के समीप ओवर ब्रिज का निर्माण एवं रांची-हजारीबाग रोड जंक्शन विकास (इरबा) के पास भूमिगत टनल निर्माण योजना शामिल है। इन दोनों योजनाओं पर लगभग 303 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। 

Tags - Jharkhand Ranchi NH-33 Foundation Stone Laying Nitin Gadkari April 10