logo

देशहित में मोदी को पीएम बनाना जरूरी, मिशन 2024 में जुटें कार्यकर्ता; बोले NCP विधायक कमलेश सिंह

a294.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, पलामू:

हुसैनाबाद से एनसीपी के विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से मिशन-2024 की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। हैदरनगर के देवी धाम परिसर में सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कमलेश सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए का हिस्सा है। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना देशहित में है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल रही है, जिसकी वजह से मैंने समर्थन वापस लेने का फैसला किया है। 

कमलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए जरूरी निर्देश
कमलेश सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद और हरिहरगंज में पिछले 4 वर्षों में हुए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराएं। बूथ कमेटियों को मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी आप सबकी है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया के वह लोग जाति-पांति, ऊंच-नीच और धर्म-संप्रदाय से ऊपर उठकर काम करें। कमलेश सिंह ने कहा कि झारखंड में एनसीपी धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। हमने कुछ लोकसभा और विधानसभा सीटों को चिन्हित किया है। पार्टी प्रमुख से विचार-विमर्श के बाद वहां प्रत्याशी उतारेंगे। 

एनसीपी विधायक ने कहा कि पलामू से निकली चिनगारी पूरे झारखंड में नया सवेरा लाएगी। 

बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
बैठक में विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनान खान, प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह मोहमदगंज प्रखंड अध्यक्ष रूदा सिंह, हुसैनाबाद अनुमंडल विनय पासवान,युवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ हरी विमलेश सिंह, जियाजुद्दीन खान,विजय राम, वीरेंद्र साव , जे पी सिंह,प्रमोद पासवान,श्यामबिहारी पासवान,मुना राजवंशी,पप्पू सिंह, श्यामबिहारी मेहता, सज्जू खान, दुर्गा शर्मा,योगेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह,अनूप सिंह,आलिम अंसारी, अभिषेक सिंह,साबित अली, रंजित मालाकार,बीरेंद्र सिंह,सुधीर सिंह,रविरंजन सिंह,विनय पासवान,भोला सिंह,शरवन सिंह, राम बालक, नसीम,अजीत सिंह,शिव प्रसाद राजवंशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।