द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव पाया गया है, शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान हरिचक निवासी टुपलाल दास के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश दास के रूप में की गई है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक लोग जब खेत की ओर जा रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक पर शव देखा और इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जांच में जुट गई। वहीं मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। 
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी हुई है।