logo

MP मनीष जायसवाल ने संसद में उठाया रामगढ़ में विसर्जन जुलूस पर पथराव का मामला

MANISHJ11.jpg

रांची
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने आज लोकसभा सत्र के दौरान झारखंड में हो रहे विशेष समुदाय पर अत्याचार का मामला लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन रामगढ़ के सोसोकला गांव में एक समुदाय के द्वारा जुलूस पर पथराव किया गया। जिसमें एक नाबालिक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं प्रशासन के द्वारा उल्टा हिंदुओं पर दंगा भड़काने को लेकर काउंटर केस कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक घटना वर्ष 2022 में रूपेश पांडे के साथ भी हुई। आरोप लगाया कि रूपेश की एक समुदाय के द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं बड़कागांव विधानसभा के महूदी गांव में वर्षों से एक सड़क पर एक समुदाय के द्वारा किसी भी प्रकार का हिंदू जुलूस जाने नहीं दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले में संज्ञान ले।

 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking