logo

सांसद गीता कोड़ा ने किया कोर्ट में सरेंडर, इस मामले में चल रहा है मुकदमा 

GEETA1.jpeg

रांची 

सिंहभूम सीट से सांसद गीता कोड़ा ने आज कोर्ट में सरेंडर किया। सरेंडर करने के साथ ही उनकी जमानत याचिका भी स्वीकार कर ली गयी। कोर्ट ने उनको 10-10 हजार के दो निजी मुचलके भरने के बाद जमानत दी। बता दें कि सांसद गीता कोड़ा पर आयकर रिटर्न नहीं भरने से संबंधित मुकदमा 2012 में दर्ज किया गया था। आज कोर्ट ने उनको इसी मामले में जमानत दी है। उनके खिलाफ ये मुकदमा आर्थिक अपराध की विशेष अदालत में चल रहा है। इस मामले वे आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी केके मिश्रा की बेंच के सम्मुख प्रस्तुत हुईं। 

पिछले महीने मिली थी जमानत की सुविधा

कोर्ट ने सांसद गीता कोड़ा को पिछले महीने जनवरी में अग्रिम जमानत देने में सक्षम पाया था। साथ ही कोर्ट ने कोड़ा को एक महीने के अंदर सरेंडर करने के लिए कहा था। गीता कोड़ा की ओऱ से एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने उनका पक्ष रखा। कोड़ा पर 2009-10 के दौरान आय संबंधित सही जानकारी कोर्ट को नहीं देने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में 2012 में आर्थिक अपराध की विशेष अदालत में केस चल रहा है।