logo

JMM में शामिल हुए दूसरे दलों के 200 से अधिक लोग, मंत्री मिथिलेश ने पहनाया पार्टी का पट्टा

mithi2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। सभी राजनीतिक दलों में भगदड़ मच गई है। भारतीय जनता पार्टी, भारतीय समाजवादी पार्टी, राजद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित 200 से अधिक लोगों ने JMM का दामन थाम लिया है। मंगलवार को गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंत्री ठाकुर ने सभी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। इस दौरान पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रमुख याकूब इकबाल, राजद के डंडा प्रखंड सचिव उपेंद्र चौधरी, नवादा पंचायत के मुखिया आषा देवी, उप मुखिया लक्ष्मण राम, वार्ड सदस्य विरेंद्र राम, अनिता देवी, तौफीक अंसारी, सलीका खातुन, दिनेश कुमार, रेणु देवी, चैतु भुईयां, सरिता देवी, माया देवी, सरोज देवी, मेराल प्रखंड के पढ़ुआ से भाजपा छोड़कर मनोज ठाकुर और संतोष कुमार यादव सहित राजू यादव, विनोद ठाकुर, विमलेश गुप्ता, सोनू कुमार यादव, मिथिलेश रवि, गोल्डेन चंद्रवंशी, सुभाष चंद्रवंशी, विनय ठाकुर, राहुल यादव, राजेंद्र यादव सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
 

Tags - JMM Mithilesh Thakur Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News