logo

हादसा : चुट्टूपालू घाटी के सड़क हादसे में 20 से अधिक लोग घायल, 8 की हालत गंभीर 

chuttu.jpg

रामगढ़ः
चुट्टूपालू घाटी में सोमवार की अहले सुबह सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी है, जिससे बस के परखच्चे उड़ गये। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी गड़के मोड़ के पास घटी है। कंटेनर ने डिवाइडर तोड़त हुए सड़क की दूसरी ओर आकर बस को जोरदार टक्कर मार दी है। बस पलट गई जिससे बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गये हैं। 8 लोगों की हालत गंभीर है जबकि कंटेनर का ड्राइवर भी बुरी घायल है। घायलों को सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया गया है। 

रांची जा रही थी बस 

बताया जा रहा है कि बस सीवान से छपरा होते हुए रांची जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बस में 40 यात्री सवार थे। मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों कोबाहर निकाला। क्रेन मंगाया लगभग आधे घंटे के बाद एनएचएआई की रेस्क्यू टीम पहुंची। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने घायल लोगों को इलाज के लिए भेजा और कंटेनर में फंसे ड्राइवर को किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद निकाल कर अस्पताल ले गए।


4 घंटे तक सड़क जाम हुआ 
घटना के बाद रांची-पटना फोर लेन एनएच 33 हजारीबाग से रांची की ओर का एक लेन पूरी तरह जाम हो गया था। घाटी को वन वे किया गया था। लगभग 4 घंटे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया गया तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ।