logo

रांची के कचरा डंपिंग यार्ड का आधुनिकीकरण, कचरे से प्रतिदिन बनेगी 8 टन खाद 

रांची के कचरा डंपिंग यार्ड का आधुनिकीकरण, कचरे से प्रतिदिन बनेगी 8 टन खाद 

रांची

रांची सांसद संजय सेठ (Ranchi MP Sanjay Seth) की पहल से झिरी स्थित कचरा डंपिंग यार्ड का आधुनिकीकरण किया गया है। इसकी बदौलत डंपिंग यार्ड के कचरे से प्रतिदिन 8 टन खाद बनेगी। वहीं कचरे से 5000 किलोग्राम सीएनजी गैस बनाने का लक्ष्य नर्धारित किया गया हैं। वहीं डंपिंग यार्ड की क्षमता अब 150 टन कचरा संधारण की होगी। बता दें कि कि सांसद संजय सेठ ने रांची शहर को कचरा से मुक्ति दिलाने के लिए की बात सांसद बनने के बाद की थी। उसके आलोक में उन्होंने केंद्र सरकार से बात की और गेल इंडिया के द्वारा रांची के झिरी डंपिंग यार्ड में 300 टन के कचरा संधारण प्लांट का प्रस्ताव रखा। सांसद के इस प्रस्ताव पर गेल इंडिया ने अपनी सहमति दी और स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस पर कार्य भी शुरू हो गया। 

150 टन के 2 प्लांट बनेंगे  

योजना के तहत 25-25 करोड रुपए की लागत से यहां 150 टन के 2 प्लांट लगेंगे। इस बात आज निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने बताया कि 150 टन का एक प्लांट पूरी तरह से तैयार हो चुका है, जो फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में शुरू हो जायेगा। अधिकारियों ने सांसद को बताया कि झिरी कचरा डंपिंग यार्ड में गेल के द्वारा कचरा संधारण प्लांट का निर्माण कार्य फेज-1 पूरा हो गया है। यहां 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार है। यहां पर 300 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार होना है। बताया कि फरवरी अंतिम या मार्च 2024 के प्रथम सप्ताह से यह प्लांट कार्य करने लगेगा। प्रथम चरण में यहां गोबर का उपयोग किया जाएगा। यहां डंप किए गए कचरा से रोज 8 टन खाद बनेगा। 5000 किलो सीएनजी गैस बनेगी। 

क्या कहा सांसद ने 
सांसद सेठ ने इस प्लांट के पूर्ण होने पर खुशी जताते हुए कहा कि मोदी सरकार गारंटी पर काम करती है। हर वादे, हर गारंटी को पूरी होने की गारंटी देती है। मोदी जी की इस गारंटी पर यह कचरा संधारण प्लांट तैयार हो गया है। मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मैंने जो प्रयास किया, वह सफल हो चुका है। कचरा संधारण प्लांट तैयार के माध्यम से कचरों को अन्य कार्यों के लिए भी तैयार किया जाए, इस दिशा में कार्य चल रहा है। सांसद सेठ ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रति आभार जताया है।