logo

विधायक प्रदीप यादव की मां का 85 वर्ष में निधन

684.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पोड़ैयाहाट विधानसभा के विधायक प्रदीप यादव की मां सावित्री देवी का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बीते दिनों तबीयत खराब होने पर उन्हें दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मगर स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे में इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स लाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी गुरुवार सुबह विधायक ने दी है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने दुमका पुलिस लाइन में किया झंडोत्तोलन, कहा- राज्य सरकार शिक्षा के प्रति सजग एवं संवेदनशील

बोहरा लाया जाएगा पार्थिव शरीर
प्रदीप यादव की मां का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बोहरा लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार यहां परिजन और गांव के लोग अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा। बताते चलें कि विधायक ने मां को नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया है कि उनकी मां को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। माता की मृत्यु की खबर सुनकर विधायक के राजनीतिक मित्र और शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT