logo

झारखंड विधानसभा : साड़ी के ऊपर टीशर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचीं विधायक अपर्णा सेनगुप्ता

साड़ी के ऊपर टीशर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचीं विधायक अपर्णा सेनगुप्ता

रांचीः
निरसा से बीजेपी के विधायक अपर्णा सेनगुप्ता आज अगल ही अंदाज में विधानसभा पहुंचीं हैं। उन्होंने साड़ी के ऊपर टीशर्ट पहन रखा है। इसके पीछे उन्होंने बेहद ही गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस टीशर्ट पर झारखंड को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग लिखी हुई है। 


राहत का ऐलान करे सरकार 
अपर्णा ने कहा कि इस साल पूरे झारखंड में बारिश अच्छी नहीं हुई है। इसलिए किसान खेती नहीं कर पाए हैं कहीं रोपनी नहीं हो पाई है। हर जगह रोपनी 1% तक ही हो पाई है, लिहाजा किसानों को राहत देते हुए झारखंड सरकार शीघ्र अति शीघ्र पूरे झारखंड को अकाल क्षेत्र घोषित करें और किसानों के लिए राहत की घोषणा का ऐलान करें।