logo

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की सेहत में सुधार, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में है भर्ती

hafijul1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन के स्वास्थ्य को लेकर उनके छोटे भाई एकराम हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी तबीयत में सुधार है। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में वह भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उन पर लगातार नजर बनाए हुए है। उनके भाई ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल इसलिए लाया गया क्योंकि बीते दिनों यहीं उनका बायपास सर्जरी हुआ था। ऐसे में यहां के डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर समझ पाते हैं। फिलहाल वह बिल्कुल ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हुआ है।
बता दें कि मंत्री हफिजुल हसन को आज सुबह एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। इससे पहले 28 अगस्त को उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनका ब्लड प्रेशर काफी लो था और पल्स रेट भी सामान्य से काफी नीचे चला गया था। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने की सलाह दी थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री पारस अस्पताल पहुंचे थे और उनकी सेहत की जानकारी ली थी। उनके साथ उनका बेटा, भाई और निजी सचिव भी दिल्ली में हैं।



 

Tags - latest hafijul; hasan news hafijul hasan health updates latest jharkhand news jharkhand news updates latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News hafijul Hasan news hafijul hasan news updates latest updates in Hindi