जामताड़ा
जामताड़ा जिले के बाग़डेहरी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बाग़डेहरी थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 24 जुलाई 2026, धारा 96 एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में आरोपी राज बाउरी (पिता– मंटू बाउरी), निवासी शंकरपुर, थाना राजनगर, जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद शनिवार (25 जुलाई) को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्त में लिया
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। घटना की शिकायत मिलने के बाद बाग़डेहरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
