द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह लोहरदगा परिसदन पहुंची। जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर जिले के कई विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिले में सड़क निर्माण में देरी को लेकर आरईओ विभाग के अधिकारियों को मंत्री ने फटकार भी लगाई। साथ ही सभी विभागों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य और तय सीमा पर कार्य करने का निर्देश दिया है।

इस दौरान मंत्री ने अबुआ आवास, पीएम आवास, मनरेगा की योजनाएं और पंचायत स्तर पर चल रही विकास कार्यों का समीक्षा कर कहा हमलोग लोहरदगा में विभागीय समीक्षा कर रहे थेय़ सरकार के सभी जनकल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारने और उनके मॉनिटरिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिले में जितने सड़क पुल बन रही है उसकी क्या स्थिति है उसे देखा गयाय़ जो भी सरकार के कार्य है उन्हें समय पर और गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
.jpeg)