logo

तय समय और लक्ष्य से खत्म होगा राज्य से फायलेरिया : मंत्री बन्ना गुप्ता

तय समय और लक्ष्य से खत्म होगा राज्य से फायलेरिया : मंत्री बन्ना गुप्ता

द फॉलोअप डेस्कः

फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वतंत्र राज्य स्वास्थ्य मंत्री प्रताप राव जाधव जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डीसी ऑफिस स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में झारखंड की तैयारियों की जानकारी दी। अभियान शनिवार से शुरू हुआ है। श्री गुप्ता ने कहा कि तय समय और लक्ष्य से ही राज्य से फाइलेरिया खत्म होगा।


9 जिलों में चलाया जायेगा अभियान
मंत्री बन्ना गुप्ता ने MDA प्लान 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के कुल 9 जिलों चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला एवं पश्चिम सिंहभूम में चलाया जायेगा। जिसमें कुल 1,41, 37,228 लोगों की कुल आबादी हैं जिसमें 1 करोड़ 24 लाख 40 हजार 7 सौ 60 लोगों को दवा देने का लक्ष्य हैं।उन्होंने कहा कि हमलोगों ने कुल 1 हजार 7 सौ 77 स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया हैं, इसके तहत 14 हजार 95 गांवों को चिन्हित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से 3 करोड़ 11 लाख लोगों को दवा देने की योजना बनाई हैं!

मंत्री बन्ना गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग आमतौर पर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को होता है इसलिए हमारी मांग है कि प्रभावित जिलों में जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें। बरसात का मौसम चल रहा है इसलिए प्रत्येक राज्य में ख़ासकर झारखंड में मच्छरदानी का आवंटन जल्द से जल्द करने की कृपा की जाए। इस अवसर पर ACMO जोगेश्वर प्रसाद और जिला फायलेरिया अधिकारी ए मित्रा भी उपस्थित रहे।

Tags - Banna Gupta Banna Gupta Fleria Banna Gupta Health Minister Jharkhand News