logo

कांग्रेस भवन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं 

cong_(2).jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में 21 अगस्त 2023 को कांग्रेस के सभी मंत्रियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मौजूद थे। इसमें तय हुआ था कि महीने के प्रत्येक सप्ताह सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय, रांची में एक मंत्री के द्वारा जन-सुनवाई सुनी जाएगी। उसी कड़ी में आज कांग्रेस भवन, रांची स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनसुनवाई की। जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आये और मंत्री को आवेदन दे कर अपनी बातों को उनके समक्ष रखा। मंत्री ने लोगों की बातों को सुना एवं त्वरित कारवाई करने के लिए अपने विभाग के संबंधित पदाधिकारियों से बात की। सभी आवेदन के आलोक में अपने निजी सचिव को पत्राचार करने का आदेश दिया।

कांग्रेस पार्टी जनता के लिए समर्पित

बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए समर्पित है। पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाए। जनता ने हम पर विश्वास जताया है तभी जाकर हम लोग सत्ता में हैं। कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो वादा किया था उस वादा को पूरा करने में सफल हो रहे हैं। हमारी सरकार जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर काम कर रही है, जिस से हरेक जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना जैसी महामारी में बड़े ही मुस्तैदी से काम किया है। जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता अपनी समस्या को लेकर आये उसका कांग्रेस के मंत्रियों के द्वारा निदान किया जाएगा। हम चाहते हैं कि  व्यक्ति अपनी समस्याओं से हमलोगों को अवगत कराये ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित तौर पर कारवाई कर समाधान करायें। जब से हमारी सरकार बनी है अपने विभाग को चुस्त-दुरूस्त करने में कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N