logo

मौसम विभाग ने जारी किया राज्य में येलो अलर्ट, इन इलाकों में होगी बारिश 

WhatsApp_Image_2023-08-07_at_3_25_09_PM.jpeg

द फॉलोअप टीम :

मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल परगना) के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को राज्य के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में बारिश होगी। नौ और 10 को चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।


बारिश हुई लेकिन अब भी किसानों को नहीं मिल है बड़ी राहत
मौसम विभाग ने बताया कि यह विक्षोभ का असर है। पलामू प्रमंडल के जिलों में इसका असर दिख रहा है। सोमवार से इसका असर कम होने की उम्मीद है। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में भी बारिश है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गढ़वा जिले के भवनाथपुर में हुई है। अच्छी बारिश के कारण किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन अब भी राज्य में हालात बहुत अच्छे नहीं है। 13 जून तक राज्य में महज 1.47 लाख हेक्टेयर में धान की फसल लगी थी, जो 26 जुलाई तक 2.36 लाख हेक्टेयर तक पहुंच पाई थी। चार जून तक 4.76 हेक्टेयर में धान की फसल लग चुकी है।

 

तीन चौथाई खेतों में धान की रोपनी अबतक नहीं 
जून-जुलाई में जहां 2.36 लाख हेक्टेयर में धान की फसल लगाई गई। पिछले एक सप्ताह में 2.40 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है। अभी मौसम को देखते हुए इस आंकडे में बढ़त आ सकती है। अच्छी बारिश के बावजूद भी अभी आंकड़े कम है, राज्य में 18 लाख हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य है। आंकड़े के अनुसार लगभग तीन चौथाई यानी 73.54 प्रतिशत खेतों में धान की रोपनी अबतक नहीं हो सकी है।