पाकुड़/नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पाकुड़ एवं साहिबगंज जिलों के लिए मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को लेकर मुख्य संयोजक अनील ओझा एवं इकरारूल हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी रूपरेखा साझा की।.jpeg)
उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद युवाओं में छिपी मीडिया प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया रणनीति एवं संवाद कौशल जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। मुख्य संयोजकों ने कहा कि बदलते समय में मीडिया का स्वरूप व्यापक हुआ है, ऐसे में युवाओं के लिए अवसरों की कमी नहीं है. जरूरत है तो केवल सही दिशा और मंच की।
इसी लक्ष्य के तहत टैलेंट हंट प्रोग्राम तैयार किया गया है, जहां युवाओं को विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, साहिबगंज जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान, प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, समन्वयक अश्विन, पप्पू गंगवानी, कृष्ण यादव, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।