logo

माओवादी स्थापना सप्ताह: सील किये गये झारखंड के सभी बॉर्डर, पुलिस और सुरक्षा बल को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश  

naxli.jpg

रांची 

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी अपना स्थापना मना रहा है। 21 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में भाकपा माओवादी द्वारा कई कार्यक्रम और ऑपरेशन चलाये जायेंगे। खुफिया रपट के मुताबिक इनमें हिंसक ऑपरेशन भी हो सकते हैं। इसलिए पुलिस और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि दो दशक पहले 2004 में पिपुल्स वार ग्रुप और एमसीसी को मिलाकर भाकपा माओवादी संगठन बनाया गया था। तब से माओवादी हर साल स्थापना सप्ताह या स्थापना दिवस मनाते आ रहे है। इसके मद्दे नजर बिहार-झारखंड के सीमा को सील कर दिया गया है औऱ पुलिस व सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। राज्य में हर तरह की नक्सल गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मिली खबर के मुताबिक रेलवे, सरकारी भवन और हाइवे की सुरक्षा चौकस कर दी गयी है। माओवादियों के साथ उनके समर्थकों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। माओवादियों की हिंसक घटनाओं से निपटने के लिए पलामू जोन के बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गयी है। इन स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- झारखंड के इस जिले को छोड़कर सभी जिलों में फैला डेंगू का प्रकोप, प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N