logo

झारखंड के इस जिले को छोड़कर सभी जिलों में फैला डेंगू का प्रकोप, प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी 

-dengue.jpg

रांची 
सरकार की तमाम तैयारियों के बावजूद डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। झारखंड में अब तक डेंगू के 1111 मरीज मिल चुके हैं। ये मरीज विभिन्न जिलों के हैं। इस आंकड़े के अनुसार झारखड के गोड्डा जिले को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में डेंगू की जद में हैं। इससे सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गयी है। चिकित्सकों के अनुसार डेंगू के 10 से 15 प्रतिशत मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ रही है। एक खबर के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 663 मरीज मिल चुके है। वहीं  साहिबगंज में 144, रांची में 82, धनबाद में 55, सरायकेला में 40, देवघर में 18, हजारीबाग में 14, पश्चिमी सिंहभूम में 11 और कोडरमा में डेंगू के 10 मरीज मिले हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में पीड़ितों की संख्या 10 से कम है। संतोष करने वाली बात ये है कि गोड्डा जिला में एक भी डेंगू का मरीज नहीं मिला है। बुधवार को पूरे राज्य में डेंगू के 43 नये मरीज मिले हैं। इसमें रामगढ़ में 18, पूर्वी सिंहभूम में आठ, हजारीबाग में छह, रांची में पांच, खूंटी में तीन, बोकारो में दो और चतरा में एक मरीज की पुष्टि हो चुकी है।  चिकनगुनिया की बात करें तो इस रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या 271 पहुंच गयी है। 
 

इसे भी पढे़ं- रांची के खेलारी में इस स्थान से निकल रहा है धुंआ, भू-धंसान के बाद अनहोनी से डरे हुए हैं ग्रामीण

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N