logo

जमशेदपुर : बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश नाकाम, 3 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर_crime.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र में समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया है। संजय नगर नाला के पास एकत्रित होकर किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परसूडीह निवासी मोहम्मद वाजिद (20), मकदमपुर निवासी मोहम्मद राज (19) और मोहम्मद समीर (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को संजय नगर नाला के पास से पकड़ा, जहां वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और लोहे का धारदार चापड़ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आरोपी किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहे थे।

मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने बताया कि 15 दिसंबर की शाम बागबेड़ा थाना को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई, जिससे संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है और उनके आपराधिक नेटवर्क व अन्य संभावित साथियों को लेकर जांच जारी है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jamshedpur khabar jamshedpur news crime news crime khabar