logo

चक्रधरपुर : पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट 

पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट 

रांची: 

चक्रधरपुर में अवैध संबंध के शक में शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी है। युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई है। घटना चक्रधरपुर के सोनुआ थानाक्षेत्र के लोंजो गांव सुंडीटोला की है। बताया जा रहा कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैघ संबंध है। इस कारण वह कई दिनों से अपनी पत्नी पर नजर रख रहा था। आरोपी ने दो शादियां की है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहली पत्नी से मृतक का संबंध था। बीती रात आरोपी ने युवक को पकड़ लिया और गांव में ही पेड़ से बांध दिया। पत्नी पर अवैध संबंध का इल्जाम लगाते हुए युवक की नृसंश हत्या कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा की मृतक युवक लोंजो के बगल के गांव सेगईसाई गांव का रहने वाला था। 

 

आरोपी गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार युवक अरोपी की पत्नी से मिलने आया था। तभी उसके पति ने इन दोनों को रंगे हाथ अपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी हंगामा करने लगा। युवक को घसीटकर अपने घर के पास ही पेड़ से बांध दिया। इसके बाद आक्रोश में कुल्हाड़ी से युवक के गर्दन में वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी भी वहीं मौजूद था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर आरोपी को भी गिरफतार कर लिया गया है। बताया जा रहा कि आरोपी ने दो शदियां की है।