द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
25 सितंबर को होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक स्थगित हो सकती है। सरकार के शीर्ष स्तर पर कैबिनेट की बैठक को स्थगित करने पर सहमति बन गयी है। हालांकि अभी बैठक के स्थगित किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के असमय निधन से सरकार में गमगीन माहौल है। मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री काफी मर्माहत हैं। इसे देखते हुए कल कैबिनेट की बैठक करना सरकार उपयुक्त नहीं मान रही है।
.jpeg)