logo

वेंटिलेटर पर है राज्य की कानून व्यवस्था और विपक्षी एकजुटता में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री : भाजपा 

bjp_2023-07-19_at_8_52_13_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा की राज्य में अपराधी कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देकर सरेआम तांडव मचा रहे हैं और सीएम बंगलौर में विपक्षी गठबंधन की फिक्र करते हुए बैठक में शामिल हो रहे हैं। 


झारखंड की जनता की चिंता छोड़ परिवारवाद की राजनीती में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री 

वहीं भाजपा नेता कुणाल सारंगी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सूबे में कानून व्यवस्था खत्म होती जा रही है। अपराधी पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। डीएसपी और दारोगा पर भी सरेआम गोलियां चल जा रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के लोगों की नहीं बल्कि परिवारवादी राजनीतिक गठबंधन की चिंता है। कहा की 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार लौटेगी, जनता महागठबंधन को जवाब देने के लिए तैयार है।