logo

खरकई सिंचाई परियोजना से आयेगी क्षेत्र में खुशहाली, किसानों को होगा फायदा : चंपाई सोरेन

CH16.jpg

जमशेदपुर 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां के गंजियां बराज में खरकई बाईं लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। उनके बटन दबाते ही आसपास के दर्जनों गांवों के खेतों में सिंचाई का जल पहुंचना शुरू हो गया। इस अवसर पर चंपाई सोरेन ने कहा कि खरकाई नदी के जल को संचय कर, उसे खेतों में भेजने की इस योजना से क्षेत्र में खुशहाली आयेगी। इसके साथ ही, इसी योजना द्वारा सीतारामपुर डैम तक भी जल पहुंचाया जा रहा है, जिसका फायदा क्षेत्र के किसानों और आम लोगों को मिलेगा।


हर खेत में सालों भर सिंचाई का प्रयास
उन्होंने कहा कि सभी किसानों को खेतों में सालों भर सिंचाई का जल उपलब्ध करवाने का प्रयास चल रहा है, ताकि वे रबी, खरीफ के अलावा भी साग सब्जियां उगा कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें। इस परियोजना से गम्हरिया प्रखंड के 44 गांवों में 3700 हेक्टेयर खेतों को सिंचाई की सुविधा मिली है, जबकि सीतारामपुर डैम द्वारा 101 मिलियन लीटर जल प्रतिदिन आदित्यपुर नगर निगम को मिलेगा, जिसे पेयजल आपूर्ति के लिए इस्तेमाल किया जायेगा। 


साल भर कर सकेंगे खेती
इस परियोजना की शुरुआत पर खुशी जताते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें खेती के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिस से वे साल भर खेती कर पाएंगे।  इस कार्यक्रम में स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के प्रशासक अनन्य मित्तल, ईचा-गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता मोतीलाल पिंगुआ, रामनिवास प्रसाद, विजय कुमार भगत, कुमार अरविन्द, आलोक कुमार, चंदन कुमार समेत कई अभियंता-अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित थे।

Tags - Champai SorenIRRIGATIONJharkhand News