logo

केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर संकट गहराया

WhatsApp_Image_2026-05-01_at_10_20_04_AM.jpeg

धनबाद
केंदुआ क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच धनबाद–बोकारो मार्ग पर एक बार फिर भू-धंसान (गोफ) की घटना सामने आई है। पहले से बने गोफ के ठीक बगल में नया गोफ बनने से स्थिति और गंभीर हो गई है। बारिश का पानी तेजी से गोफ में समा रहा है, जिससे इसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और मुख्य सड़क पूरी तरह खतरे की जद में आ गई है।बैरिकेडिंग से आवागमन ठप
प्रशासन ने एहतियातन मार्ग को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। इसके चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 15 दिनों से यह मार्ग बंद है और यातायात को डायवर्ट किया गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Tags - jharkhandDhanbadBokaro Latets Update Today