logo

गट्टीगाढ़ा के तालाब में डूबे महावीर महतो, दो दिन की तलाश के बाद मिला शव

गट्टीगाढ़ा के तालाब में डूबे महावीर महतो, दो दिन की तलाश के बाद मिला शव

द फॉलोअप डेस्क:

बोकारो (Bokaro) जिले के कसमार (Kasmar) प्रखंड की दांतू पंचायत अंतर्गत गट्टीगाढ़ा गांव (Gattigadha village) में तालाब में डूबने से 70 वर्षीय महावीर महतो (Mahavir Mahto) की मौत हो गई। पेशे से राजमिस्त्री महावीर (Mahavir) शुक्रवार को दांतू गांव से लौटने के दौरान रोज की तरह तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें तैरना नहीं आता था। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन शुक्रवार को सफलता नहीं मिली।

तालाब का पानी कम करने पर मिला शव

महावीर महतो की तलाश में ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने दिनभर प्रयास किया। शनिवार को जेसीबी की मदद से तालाब के एक हिस्से को काटकर पानी निकालने की व्यवस्था की गई। पानी का स्तर कई फुट कम होने के बाद उनका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर कसमार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

Tags - Kasmar drowning incident Mahavir Mahto death Gattigadha village news Kasmar Bokaro news