logo

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ECI ने किया एलान, 10 मई को मतदान, 13 को नतीजा

VIDHANSBHA.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कर्नाटक में 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने 29 मार्च बुधवार को चुनावों की तिथि का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि 10 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। इस दौरान आयुक्त ने जानकारी दी है कि राज्य में मतदाताओं की संख्या 5.21 करोड़ है। जिसमें 2.6 करोड़ पुरूष और 2.5 करोड़ महिला मतदाता हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कर्नाटक में 80 वर्ष से ऊपर के मतदाता 12.15 लाख हैं। इसके अलावा 16 हजार से अधिक मतदाताओं की उम्र 100 साल के ऊपर है। उन्होंने कहा 80 वर्ष और विकलांगों को घर से मतदान देने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि कर्नाटक में पहली बार के मतदाताओं में 2018-19 से 9.17 लाख की वृद्धि हुई है। 1 अप्रैल तक 18 साल के हो रहे सभी युवा मतदाता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से UPI से पेमेंट करने पर आपको चार्ज देना होगा या नहीं, यहां पढ़िए

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 58,282 मतदान केंद्र

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 58,282 मतदान केंद्र हैं। जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। इनमें से 50 फीसद मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

1,320 मतदान केंद्रों मौजूद रहेंगी महिला कर्मचारी

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव में लगभग 1,320 मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मचारी उपस्थित रहेंगी। उन्होंने इस संबंध में बताया किया इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। इसके साथ ही 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

सर्विलांस टीम की निगरानी में होगा चुनाव

इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में धन बल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए कर्नाटक में 2400 स्टेटिक सर्विलांस टीमें कड़ी निगरानी रखेंगी। उन्होंने बताया कि 19 जिलों में 171 अंतर्राज्यीय जांच चौकियों पर निगरानी की जाएगी। जिसमें अन्य राज्यों के साथ सीमा साझा करना शामिल है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT