logo

करमा पूजा आज, भाई के दीर्घायु के लिए बहनें रखेंगी व्रत; सीएम हेमंत ने दी शुभकामनाएं

कोीोस.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
झारखंड में करम पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। प्रकृति पर्व करमा सोमवार को धूमधाम से मनाये की पूरी तैयारी कर ली गयी है। बहनें अपने भाई के लिए दिनभर व्रत रखकर करम देव की पूजा-अर्चना करेंगी तथा अपने भाई की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। इस दौरान बहनें करम-धरम की कथा का श्रवण करेंगी। पूजा के बाद रात में नृत्य-संगीत का दौर चलेगा। मंगलवार की सुबह में करम देव का विधिवत विसर्जन किया जायेगा। आदिवासी समाज के लोग अपने घरों के आंगन में करम वृक्ष की डाल को लगाते हैं और आदिवासी समाज की महिलाएं करम डाल की पूजा कर पारंपरिक तरीके से इसके चारों और नृत्य करती हैं, ताकि उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सके हर वर्ष एकादशी के दिन करम पूजा की जाती है। करम पूजा हर वर्ष भाग पद मास के शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि को की जाती है। 


करम-धरम की कथा में सामूहिकता का पाठ विद्यामान 
करम पर्व को सनातन धर्म में करम एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। जानकार बताते हैं कि यह करम एकादशी बहुत ही फलदायक है। इस एकादशी को करने से घर के परिजनों के बीच भाईचारा और प्रेम बना रहता है। इस एकादशी के अवसर पर करम धरम के कथा भी सुननी चाहिए। मान्यता है कि इस इस व्रत को करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा सदा भक्तों पर बनी रहती है। साथ ही भाई बहन का प्रेम भी बना रहता है। महिलाएं बताती हैं कि करमा पूजा एकता और भाइचारा के साथ जीवन जीने की सीख देता है। करम-धरम की कथा में सामूहिकता का पाठ विद्यामान है। सभी वर्गों को मिलजुल कर अपनी-अपनी तरक्की का संदेश देता है। झारखंड में करम पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रांची विश्वविद्यालय के रांची वीमेंस कॉलेज में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साइंस ब्लॉक एवं आर्ट्स ब्लॉक की शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुई।

सीएम ने दी शुभकामनाएं 

करमा पूजा को लेकर सीएम हेमंत ने शुभकामनाएं दी हैं,उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "प्रकृति-पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। सदियों से चली आ रही झारखण्ड की हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है करम पर्व। प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरूपता तथा भाई-बहन के परम स्नेह और सम्मान को दर्शाता यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ।करम जोहार!"

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N