logo

JSSC फील्ड वर्कर परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, संताली अभ्यर्थियों ने उठाई दोबारा इग्ज़ैम की मांग

 JSSC फील्ड वर्कर परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, संताली अभ्यर्थियों ने उठाई दोबारा इग्ज़ैम की मांग

द फॉलोअप डेस्क:

JSSC Field Worker Exam: JSSC ने झारखंड (Jharkhand) फील्ड वर्कर (Field Worker) की परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में संताली भाषा (Santali Language) के अभ्यर्थियों का आरोप है कि पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे गए थे। साहित्य से संबंधित प्रश्नों में कथित त्रुटियों और अनियमितताओं को लेकर भी छात्रों ने आपत्ति जताई है।

आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं

इस मामले को लेकर पिछले दिनों छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। यही वजह है कि आज छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम तय किया था। छात्र मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास जमा हुए और सरकार तक अपनी बात पहुंचाई। छात्रों ने कहा कि वे आगे भी आंदोलन करेंगे।

परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग

छात्रों की मांग है कि इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए। साथ ही, निर्धारित पाठ्यक्रम का सख्ती से पालन किया जाए और संताली भाषा की शुद्धता सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों ने संताली भाषी छात्रों के साथ अन्याय न होने देने और भविष्य की परीक्षाओं में इस तरह की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने की भी मांग की है। इसके अलावा, भाषा के संरक्षण एवं विकास को प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई गई है। इन परिस्थितियों में परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ-साथ अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand News Update JSSC Field Worker Exam Jharkhand Field Worker Exam Controversy