logo

19 अप्रैल को जेपीएससी पीटी और सिविल कोर्ट में नियुक्ति को लेकर इंटरव्यू,वंचित होंगे कई छात्र

पोब.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में एक ही दिन दो दो प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कर दी गयी हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड असैनिक संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-1/2026)के प्रारंभिक परीक्षा के लिए 19 अप्रैल 2026 की तिथि निर्धारित की है। उधर झारखंड हाईकोर्ट ने सिविल कोर्ट में असिस्टेंट और कलर्क की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की तिथि 13 से 19 अप्रैल तक निर्धारित कर दिया है। दोनों संस्थाओं द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार जेपीएससी पीटी की परीक्षा 19 अप्रैल को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा दिन के 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में भी जीके टू की परीक्षा 3 से 5 बजे दिन तक होगी।


इधर झारखंड हाईकोर्ट ने सिविल कोर्ट में असिस्टेंट और कलर्क के इंटरव्यू के लिए 13 से 19 अप्रैल तक की तिथि घोषित की है। कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनका इंटरव्यू 19 अप्रैल को है। अब ऐसे अभ्यर्थी कैसे उस दिन पीटी की परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल होंगे, यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार कई अभ्यर्थियों ने झारखंड हाईकोर्ट से तिथि में फेरबदल का आग्रह किया है। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से विनम्र आग्रह किया है कि तिथि में बदलाव किया जाए ताकि वे दोनों ही प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सकें। छात्रों का कहना है कि अगर किसी दूसरे राज्य में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि मैच करती तो बात अलग थी। लेकिन झारखंड की दो महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा दो महत्वपूर्ण प्रतिगी परीक्षाओं की तिथि के एक ही दिन तय कर दिया जाना छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय होगा।

Tags - Jharkhand JPSC PT Jharkhand High Court Assistant Clerk Interview April 19