रांची
JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मारने का धमकी का मामला सामने आया है। रांची पुलिस ने इस मामले में बोकारो के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र आंदोलन के बीच से एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिख रहा हो।

धमकी और भड़काऊ बयान से माहौल बिगड़ने की आशंका
वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की पहचान की और उसे बोकारो से गिरफ्तार कर रांची लाया गया। आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का आरोप है कि उसने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को भड़काने का भी प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि आंदोलन के दौरान इस तरह की धमकी और भड़काऊ बयान से माहौल बिगड़ने की आशंका थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।