logo

स्वतंत्रता दिवस पर JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

tiranga.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

रांची में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पिछले 20 दिनों से JPSC-JSSC की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुई यह यात्रा कचहरी, जेल चौक, लालपुर चौक, प्लाजा चौक और अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए वापस आंदोलन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची।

JPSC-JSSC आंदोलन जारी रहेगा

इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। छात्रों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक JPSC-JSSC आंदोलन जारी रहेगा।

तिरंगा यात्रा को देखते हुए रांची शहर में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रही और यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से निगरानी रखी गई।

Tags - JPSC JSSC Tiranga Yatra Jharkhand Independence Day