द फॉलोअप, रांची
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)की 14 वीं पीटी परीक्षा में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर सीआईडी ने आज दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी के अनसार सोनू कुमार और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सोनू कुमार जेपीएससी की संयुक्त सचिव का पीए है वहीं अरविंद कुमार मुख्य आरोपी अभय तिवारी का सहयोगी है। इस तरह अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सीआईडी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान प्राप्त होने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी पूरे नेटवर्क और परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की गहराई से जांच कर रही है। इधर एक अन्य सनसनी खेज सूचना के अनुसार रांची के स्टेशन रोड में गैंग द्वारा भाड़े पर एक होटल लिए जाने की जानकारी भी सामना आयी है। उसी होटल में गैंग के लोग ठहरते और साजिश को अंजाम देते थे।
