रांची:
14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की शिकायत पर सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बीच आयोग के चेयरमैन एल खियांग्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सिस्टम हाईअलर्ट पर है और मेरी मंशा पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। मेरी नीयत में कोई खोट नहीं है। गौरतलब है कि रांची पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने आज जेपीएससी दफ्तर में छापेमारी की। जांच एजेंसी द्वारा जेपीएससी की असिस्टेंट परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत 4 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी के दफ्तर को भी सील किए जाने की सूचना है।