logo

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर टिप्पणी से JMM नाराज, भाजपा नेता कामेश्वर पासवान से मांगी माफी

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर टिप्पणी से JMM नाराज, भाजपा नेता कामेश्वर पासवान से मांगी माफी

गिरिडीह: 
Girdih News:
भाजपा की पदयात्रा के दौरान भाजपा नेता कामेश्वर पासवान द्वारा दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को लेकर कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस मामले को लेकर जिला परिषद प्रतिनिधि मोहन दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कामेश्वर पासवान के बयान की कड़ी निंदा की।

राजनीतिक विरोध में भी भाषा की मर्यादा जरूरी
मोहन दास ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी भी व्यक्ति के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है। खासकर किसी दिवंगत जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए मर्यादित भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग
उन्होंने कामेश्वर पासवान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कड़ी चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे बड़ी कार्रवाई करने को बाध्य होगा।

उप महापौर समेत अन्य नेताओं ने भी जताई नाराजगी
इस दौरान उप महापौर सुमित कुमार, रॉकी सिंह और कृष्ण मुरारी शर्मा ने भी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। नेताओं ने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी में भी सम्मान और शालीनता बनाए रखना जरूरी है। दिवंगत मंत्री के प्रति इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी।

Tags - Giridih News JMM Kameshwar Paswan Sudivya Kumar Sonu