logo

JMM ने 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, हेमंत सोरेन बरहेट से लड़ेंगे चुनाव

JMM21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर एक बार बरहेट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके भाई बसंत सोरेन दुमका से और पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय से झामुमो उम्मीदवार होंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बोरियो से धनंजय सोरेन को मैदान में उतारा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरायकेला, रांची, विशुनपुर, जामा, गोमिया, सिसई और चक्रधरपुर विधानसभा के उम्मीदवारों के नाम होल्ड पर रखे गए हैं, इन विधान सभा क्षेत्रों में कौन सी पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार होगा, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। 


35 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम इस प्रकार हैं

राजमहल- एमटी राजा
बोरियो- धनंजय सोरेन
बरहेट- हेमंत सोरेन
लिट्टीपाड़ा- हेमलाल मुर्मू
महेशपुर- स्टीफन मरांडी
शिकारीपाड़ा- आलोक सोरेन
नाला- रविंद्रनाथ महतो
दुमका- बसंत सोरेन
मधुपुर- हफिजुल हसन
सारठ- उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह
गांडेय- कल्पना मुर्मू सोरेन
गिरिडीह- सुदिव्य कु सोनू


डुमरी- बेबी देवी
चंदनक्यारी- उमाकांत रजक
टुंडी - मथुरा महतो
बहरागोड़ा- समीर मोहंती
घाटशिला- रामदास सोरेन
पोटका- संजीब सरदार
जुगसलाई- मंगल कालिंदी
ईचागढ़- सविता महतो
चाईबासा- दीपक बिरुआ
मनोहरपुर- जगत मांझी
मझगांव- निरल पूर्ति
खरसावां- दशरथ गगराई
तमाड़- विकास मुंडा
तोरपा- सुदीप गुड़िया
गुमला-भूषण तिर्की
लातेहार- बैजनाथ राम
गढ़वा- मिथिलेश ठाकुर
जमुआ- केदार हाजरा
भवनाथपुर- अनंत प्रताप देव
सिमरिया- मनोज चंद्रा
सिल्ली- अमित महतो
बरकट्ठा- जानकी यादव
धनवार - निजामुद्दीन अंसारी

Tags - JMM HEMANT SOREN ASSEMBLY ELECTION BARHET JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION JMM SEATS 35 CANDIDATES