logo

JMM नेता रामानंद बेदिया ने समर्थकों के साथ थामा आजसू का दामन, पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने दिलायी सदस्यता

yyyy.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं को रूठने-मनाने और पाला बदलने का दौर चल रहा है। इस लिस्ट में अब JMM नेता रामानंद बेदिया का नाम भी शामिल हो गया है। रविवार 27 अक्टूबर को JMM नेता रामानंद बेदिया ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने माला पहनाकर रामानंद बेदिया का स्वागत किया। 
बता दें, रामानंद बेदिया JMM के जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।  लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पाला बदलकर आजसू का हाथ थाम लिया है। रामानंद बेदिया ने रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड के सिंगारी में आयोजित कार्यक्रम में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।क्यों बदला पाला
जानकारी हो, पूर्व विधायक अमित महतो के JMM छोड़ कर जाने के बाद करीब 4 सालों तक रामानंद बेदिया ने संगठन की कमान संभाली। लेकिन अमित महतो के JMM में वापस आते ही सिल्ली विधानसभा से रामानंद बेदिया का टिकट कट गया। JMM ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सिल्ली विधानसभा से अमित महतो को टिकट दिया है। इसी बात से नाराज होकर रामानंद बेदिया आजसू पार्टी में शामिल हो गए।

ये भी हुए आजसू में शामिल
सिंगारी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामानंद बेदिया के साथ पूर्व मुखिया एतवा बेदिया, निरंजन बेदिया, मंगलाचरण बेदिया, बीरबल बेदिया, अरूण बेदिया, कंचन बेदिया, बालेश्वर बेदिया और मंजू देवी ने भी आजसू की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय नेता जयपाल सिंह, राजेन्द्र शाही मुंडा, भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, मोहसिन खान, सज्जाद आलम, मो रिजवान, मो इरफान, विरेन्द्र सिंह भोगता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। 


 

Tags - JMM Ramanand Bedia AJSU Sudesh Mahato  Jharkhand News