logo

जेएमएम ने झारखंड को लव जेहाद, लैंड जेहाद का नासूर दिया- अनुराग सिंह ठाकुर 

anurag_thakur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने 23 सितंबर 2024 को झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान पलामू के उतारी रोड और हुसैनाबाद में विशाल जनसभा की। इस  दौरान उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचारी जेएमएमए-कांग्रेस-आरजेडी सरकार द्वारा झारखंड में लव जेहाद, लैंड जेहाद को बढ़ावा देकर प्रदेश की जमीन और जनसंख्या के संतुलन को बदलने की बात कही है। साथ ही अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरा झारखंड परिवर्तन की मांग कर रहा है। क्योंकि यहां जनकल्याण की बजाय जेहाद कल्याण का काम चल रहा है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो झारखंड के हितों की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है।


बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण आदिवासी अस्मिता को खतरा है

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “ झारखंड की वर्तमान जेएमएमए-कांग्रेस-आरजेडी सरकार ने पहले दिन से ही जनता के साथ विश्वासघात किया है। ये सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था की बदहाली और आदिवासी हितों की उपेक्षा का प्रतीक बन गयी है। झारखंड सरकार को जनभावना से कोई सरोकार नहीं है। झारखंड के पूर्वात्तर राज्य में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी चेंज हो गयी है। बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा संथाल परगना के पाकुड़, तारानगर, गोपीनाथपुर, गायबथान जैसे स्थानों पर तुष्टिकरण को साधते हुए आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर शादी कर शोषण किया जा रहा है, मगर राज्य सरकार आंखों पर पट्टी बांध कर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गई है।”


 

Tags - Anurag Thakur JMM love jihad land jihad Jharkhand News News Jharkhand