logo

झामुमो की प्रमंडल स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन की वर्तमान स्थिति और मजबूती पर हुई चर्चा

JMM5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झामुमो की प्रमंडल स्तरीय बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में आज सम्पन्न हुई। जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से खूंटी, सिमडेगा और उत्तरी छोटानागपुर से धनबाद, बोकारो, चतरा, कोडरमा जिला से झामुमो के केन्द्रीय समिती के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिती के पदाधिकारी, नगर / महानगर समिती के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के जिला समिती के पदाधिकारी और प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। 


कौन-कौन बैठक में रहे शामिल
बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति और मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव लिए गए और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव संतोष रजवार सहित सैकड़ो नेता, पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता शामिल हुए।