पाकुड़/नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के जराकी व बासमती पंचायत के विभिन्न गांवों के सैकड़ों गरीब व असहाय जरुरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों के बीच झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य हाजी समद अली, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा व प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने कंबल का वितरण किया। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है, ताकि इस शीतलहरी में गरीब व असहाय व्यक्ति को ठंड से राहत मिल सके।
कंबल पाकर महिलाओं व बुजुर्गों ने विधायक हेमलाल मुर्मू व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंबल मिलने से इस कड़ाके भरी ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।.jpg)
वही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा व प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने बताया कि विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से प्रखंड के सभी पंचायतों में लगातार कंबल वितरण का कार्य जारी है, इस कड़क भरी ठंड में कंबल पाकर लाभुक विधायक हेमलाल मुर्मू को धन्यवाद देते हुए काफी प्रशंसा कर रहे है। मौके पर युवा मोर्चा के जिला सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।