logo

झारखंड में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में सताएगी गर्मी, 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

झारखंड में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में सताएगी गर्मी, 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

द फॉलोअप डेस्क:

Weather Update: झारखंड में मौसम (Jharkhand Weather) धीरे-धीरे बदल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, लेकिन दोपहर में धूप लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 अक्टूबर को राजधानी रांची (Ranchi) समेत कई जिलों में सुबह हल्का कुहासा छाने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और मौसम गर्म व शुष्क बना रह सकता है।

रांची समेत इन जिलों में बढ़ेगा तापमान

राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, पलामू, बोकारो और जमशेदपुर में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

19 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

आने वाले दिनों की बात करें, तो 15 और 16 अक्टूबर को भी सुबह हल्का कुहासा छा सकता है। वहीं, 17 से 19 अक्टूबर के बीच राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल, बारिश को लेकर किसी बड़े बदलाव का संकेत नहीं है। कुल मिलाकर, झारखंड में सुबह-शाम की हल्की ठंडक के बीच दिन में गर्मी का असर जारी रहेगा। ऐसे में सुबह और शाम सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं, लेकिन दोपहर में तेज धूप से बचाव करना जरूरी है।

Tags - Jharkhand Weather Update Jharkhand Weather Today Ranchi Weather Today Jharkhand Weather Forecast