logo

JLKM : झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध खोला मोर्चा

jlkm5.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने छात्रों और जागरूक अगुवा लोगों को लामबंद करना शुरू कर दिया है। राँची के ऑक्सीजन पार्क (मोराबादी) में आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM)और फार्मेसी छात्र संघ के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में काउंसिल की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया गया। आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए पुतला दहन और अनिश्चितकालीन धरना करने पर सहमति बनी।  भ्रष्टाचार के मुद्दों पर विभाग और सरकार की चुप्पी के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 15 अप्रैल 2026 बुधवार को संध्या 5:00 बजे झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता और अयोग्य लोगों को निबंधन सह सचिव और अध्यक्ष नियुक्त करने के खिलाफ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन फिरायालाल चौक पर किया जाएगा।


उसके अगले दिन 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर 11:00 बजे से काउंसिल परिसर में ही अनिश्चितकालीन आंदोलन व धरना शुरू किया जाएगा, जो मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा। हमारे मुख्य आरोप और मांगें हैं कि काउंसिल में पढ़ाई, परीक्षा और रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य प्रशासनिक कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है, जिससे योग्य फार्मेसी छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। जेएलकेएम नेताओं ने कहा कि राज्य के युवाओं के हक के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में दोनों संगठनों के प्रमुख चेहरे शामिल हुए जिसमें पार्टी की ओर से विराट महतो, मार्शल महतो, संतोष महतो, राजु महतो, सूरज नारायण महतो,संजय महतो, दीपक महतो, सुधांशु महतो, रामसेवक महतो, मंटू महतो, विजय आनंद, किरण देवी, सुमित्रा देवी, उदित मुंडा, रमेश कुमार, कुलदीप कुमार, प्रकाश कुरमाली और झारखंड फार्मेसी छात्र संघ की ओर से अंगद कुमार महतो,गुलाम सर्वर ,राजकिशोर मुंडा एवं दर्जनों छात्र प्रतिनिधि शामिल रहे।यह लड़ाई सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों फार्मेसी छात्रों के सम्मान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की है। जब तक सिस्टम में सुधार नहीं होता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Tags - Jharkhand Pharmacy Council corruption JLKM agitation announcement Health Minister Irfan Ansari effigy burning protest April 15 April 16