logo

झारखंड पार्टी 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कहा-सरकार बनाने में हमारी भूमिका रहेगी अहम 

एनोस.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड पार्टी राज्य के 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रमुख एनोस एक्का ने बुधवार को पाँच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी  है। रांची के कार्निवल बैंक्वेट हाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में  बताया गया कि मनोहरपुर से महेंद्र जमुदा, सिमडेगा से आयरिन एक्का, चाईबास से कोलबंस हांसदा, कांके से अनिल कुमार पासवान और कोलेबिरा से संदेश एक्का का उम्मीदवार बनाया गया है।
  
नई सरकार बनाने में झारखंड पार्टी की भूमिका अहम रहेगी 

एनोस एक्का ने बताया कि दो दिनों के बाद बचे हुए सीटों पर उमीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के हिट की बात करने वाले और सम्मान विचारधारा वाले दलों से भी गठबंधन किया जाएगा। जो भी नई सरकार बनेगी,उसमें झारखंड पार्टी की भूमिका अहम होगी।

राजकुमार मुंडा ने थामा झापा का दामन  

कार्निवल बैनक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वर्गीय समेश सिंह मुंडा के बड़े पुत्र राजकुमार मुंडा ने अपने समर्थों के साथ झारखंड पार्टी का दामन थाम लिया। बता दें कि राजकुमार मुंडा के भाई विकास मुंडा झामुमो के विधायक है। इस बार वे तमाड़ से चुनाव लगने की तैयारी में है।

Tags - JHARKHNDPARTYJHARKHNDNEWSRANCHIPOSTCRIMEPOSTJMM