logo

झारखंड में 4 अगस्त से कलश वंदन यात्रा, 30 रथों के साथ गांव-गांव पहुंचेगा समरसता का संदेश- अमर बाउरी

amar13.jpg

रांची 
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत झारखंड में 4 अगस्त से कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। उस दिन रांची (डिबडीह) स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद विधिवत् इस कलश यात्रा को राज्य के सभी 30 सांगठनिक जिलों के लिए 30 सुसज्जित रथ को रवाना किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने दी।  बाउरी ने बताया कि जिलों में पहुंचने के बाद यह कलश वंदन यात्रा संबंधित जिले के मंडलों, पंचायतों होते हुए सभी गांवों के मंदिरों तक समरसता का संदेश लेकर जाएगी। 

क्या बताया भाजपा नेता ने 

उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन बीते 29 जुलाई को संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी (काशी) की पवित्र मिट्टी युक्त कलश लेकर इस भव्य कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया गया है। जो झारखंड सहित विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर रहा है।  बाउरी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती को भव्य तरीके से मनाना है। इस अभियान के तहत भाजपा संत रविदास जी के समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन के बीच पहुंचाने का काम करेगी। इस अभियान के माध्यम से हम समरसता और मानवता का संदेश लेकर झारखंड के गांव-गांव तक जाने वाले हैं। इस अभियान का समापन उनकी जन्म जयंती की तिथि 20 फरवरी 2027 को होगी।

Tags - Jharkhand Kalash Vandan Yatra BJP Sant Ravidas Samarasta