logo

2 से 8 अक्टूबर तक कांग्रेस मनाएगी “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह”, निकलेगा “वोट बचाओ-देश बचाओ” मार्च

2 से 8 अक्टूबर तक कांग्रेस मनाएगी “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह”, निकलेगा “वोट बचाओ-देश बचाओ” मार्च

रांची
Jharkhand Political News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मार्गदर्शन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) द्वारा आगामी 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों में “वोट बचाओ–देश बचाओ” मार्च (March) सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी (Media In-charge) राकेश सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत सभी जिला कांग्रेस कमेटियां (District Congress Committees) इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठक (Joint Meeting) एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) करेंगी। इसके बाद प्रखंड स्तर पर तैयारी बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

सभी जिलों में बड़े पैमाने पर मार्च

उन्होंने कहा कि अभियान के क्रम में सभी जिलों में बड़े पैमाने पर “वोट बचाओ–देश बचाओ” मार्च निकाला जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा अथवा जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक रूप से वाचन कर नागरिकों को वयस्क मताधिकार के संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। राकेश सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार के प्रति जन-जागरूकता और व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है। अभियान में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अग्रणी संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा
उन्होंने बताया कि अभियान के सभी कार्यक्रमों का प्रदेश एवं जिला स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा कार्यक्रमों की फोटो, वीडियो और मीडिया कवरेज को व्यवस्थित रूप से संकलित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस अभियान को पूरी गंभीरता, अनुशासन और व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित करेगी। सभी जिला इकाइयों को निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी और संगठित रूप से आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।


 

Tags - Jharkhand Congress Democracy Save Week Vote Save Country Keshav Mahato Kamlesh Rakesh Sinha