द फॉलोअप डेस्क
रज्य में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में वृदिध दर्ज की गयी है। राज्य के कुछ भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी हुई है। राज्य में मानसून कमजोर होने के कारण बढ़ते तापमान का असर भी दिखने लगा है। सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 35.2 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में धनबाद के पुटकी में 0.2 मिमी सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई है। राज्य के कई भाग में आसमान में बादल नजर तो आये लेकिन बारिश नहीं हुई है। आज के दिन भी राज्य में मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। राज्य में तीन सितंबर तक कई स्थान पर हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
29 और 30 अगस्त को राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य इलाकों में कई स्थान पर बारिश की उम्मीद है। 31 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश की संभावना बतायी गयी है। एक सितंबर को पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश होने के आसार हैं। दूसरी ओर दो और तीन सितंबर को राज्य हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N